NCR का पूर्ण रूप "नेशनल कैपिटल रीजन " है, इसका हिंदी में अर्थ है "राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र"। यह राजधानी दिल्ली से सटा इलाका है। इस क्षेत्र को राजधानी
NCR का अर्थ और इसका FULLFORM
NCR राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसपास का क्षेत्र है। यह भारत का महानगरीय क्षेत्र है, जो सबसे अधिक विकसित हो रहा है। इस क्षेत्र पर राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों द्वारा विशेष ध्यान दिया जाता है।
इस क्षेत्र में सबसे अधिक औद्योगिक विकास हुआ है, जिसके कारण भारत के कई हिस्सों से लोग यहां रोजगार के लिए आते हैं। इस पेज पर NCR का फुल फॉर्म, NCR का अर्थ क्या है, इसके बारे में बताया जा रहा है।
NCR का फुल फॉर्म
NCR का पूर्ण रूप "नेशनल कैपिटल रीजन " है, इसका हिंदी में अर्थ है "राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र"। यह राजधानी दिल्ली से सटा इलाका है। इस क्षेत्र को राजधानी दिल्ली से जोड़कर विकसित किया जा रहा है। इसके तहत दिल्ली से जुड़े राज्यों के जिले आते हैं, इन जिलों में विकास का कार्यक्रम बहुत तेजी से चलाया जा रहा है. इसमें गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, मुजफ्फरनगर और नोएडा के प्रमुख शहरों, इन सभी जिलों को दिल्ली के साथ मिलाकर एक संयुक्त नाम दिया गया है।
NCR का क्या मतलब है?
भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़े क्षेत्र को NCR कहा जाता है। इसमें कई राज्य शामिल हैं, भविष्य में इसे बढ़ाया जा सकता है। NCR में भारत की वह आबादी है जो आर्थिक रूप से और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत मजबूत स्थिति में है। भारत के ऐसे नागरिकों की संख्या करीब 4 करोड़ 70 लाख है।
NCR में शामिल शहर
NCR के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड अधिनियम 1985 बनाया गया है, इसके अनुसार हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों को शामिल किया गया है, इन जिलों की संख्या 23 है।
हरियाणा के जिले
- रेवाड़ी
- रोहतक
- सोनीपत
- भिवानी
- फरीदाबाद
- गुडगाँव
- पानीपत
- मेवात
- पलवल
- जींद
- करनाल
- महेंद्रगढ़
- झज्जर
उत्तर प्रदेश के जिले
- बागपत
- गाज़ियाबाद
- बुलंदशहर
- मेरठ
- हापुड़मुजफ्फरनगर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा और ग्रेटर नोएडा)
राजस्थान के जिले
- अलवाड़
- भरतपुर
NCR की जरूरत
लोग रोजगार और अन्य कारणों से दिल्ली जाते हैं, जिससे दिल्ली की आबादी बढ़ रही है। इससे दिल्ली में संसाधनों की कमी है। संसाधनों की कमी से बचने के लिए 1985 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड का गठन किया गया था। इसके द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के आसपास के राज्यों को शामिल किया गया, जिससे एनसीआर बना।
COMMENTS