तमिलनाडु भारत के दक्षिण में स्थित एक तटीय राज्य है जिसकी राजधानी चेन्नई (पूर्व में मद्रास के नाम से भी जानी जाती है) है। यह उत्तर में आंध्र प्रदेश, पश
'द्रविड़ भूमि' - तमिलनाडु: एक नज़र में
तमिलनाडु भारत के दक्षिण में स्थित एक तटीय राज्य है जिसकी राजधानी चेन्नई (पूर्व में मद्रास के नाम से भी जानी जाती है) है। यह उत्तर में आंध्र प्रदेश, पश्चिम में केरल, उत्तर-पश्चिम में कर्नाटक राज्य और पूर्व में बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है।
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी भी तमिलनाडु राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करता है। यह भारत के सबसे शहरीकृत और विकसित राज्यों में से एक है, जहां द्रविड़ जाति के लोग बहुतायत में पाए जाते हैं।
1. क्षेत्र
1,30,058 वर्ग किमी
2. एक राज्य के रूप में गठन
14 जनवरी 1969
3. जनसंख्या (जनगणना, 2011)
7.21 करोड़
4. प्रमुख भाषाएं
तमिल इस राज्य की राजभाषा है।
तमिल-89.43%
तेलुगु-5.65%
कन्नड़- 2.68%
उर्दू-1.51%
मलयालम-0.89%
5. जलवायु
गोवा में उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु है। मई का महीना यहां सबसे गर्म होता है। तटीय स्थान होने के कारण यहां का मौसम सामान्य है।
6. राजधानी
चेन्नई
7. संसद सदस्य
लोकसभा-39, राज्य सभा-18
8. विधानमंडल
एक सदनीय (234 सीटें)
9. हवाई अड्डा
मीनांबकम, चेन्नई, मदुरै, त्रिशूरपल्ली, कोयंबटूर, सलेम
10. प्रमुख शहर
मीनांबकम, चेन्नई, मदुरै, त्रिशूरापल्ली, कोयंबटूर, सेलम, तंजावुर, ऊटी
11. त्यौहार
पोंगल (कृषि उत्सव), जल्लीकट्टू (बैल की लड़ाई), महामगम त्योहार, कंथुरी त्योहार, नवरात्रि, कार्तिगई त्योहार
12. अर्थव्यवस्था
तमिलनाडु में कृषि, उद्योग और खनन अर्थव्यवस्था के तीन मुख्य आधार हैं।
खनिज - लिग्नाइट, चूना पत्थर, अभ्रक, क्वार्ट्ज, फेल्डस्पार, बॉक्साइट, जिप्सम
उद्योग - सूती वस्त्र, ऑटोमोबाइल, रसायन, कागज, रेलवे उपकरण, सीमेंट
फसलें - चावल, ज्वार, बाजरा, रागी, दालें, गन्ना, कॉफी, रबड़, इलायची,
(भारत में हरित क्रांति के जनक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन तमिलनाडु राज्य के थे)
13. साक्षरता
80.33%
14. जिले
32
15. लिंग अनुपात (जनगणना, 2011)
प्रति हजार पुरुषों पर 995 महिलाएं
16. प्रमुख नृत्य
भरतनाट्यम, कलाक्षेत्र, कोल्लट्टम, कुम्मी, कवाड़ी, करगम्सी
17. पर्यटक/ऐतिहासिक स्थल
चेन्नई का मरीना बीच जो दुनिया के सबसे लंबे समुद्र तटों में से एक है, बृहदेश्वर मंदिर (तंजावुर), गंगईकोंडाचोलपुरम (चोलों द्वारा निर्मित), महाबलीपुरम (जिसे ममल्लापुरम भी कहा जाता है, जिसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थलों की श्रेणी में शामिल किया है), ऊटी, नीलगिरि हिल्स, इलायची हिल्स
18. जनसंख्या घनत्व
550 व्यक्ति/वर्ग कि.मी.
19. सीमावर्ती राज्य/संघ राज्य क्षेत्र
केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी
20. धार्मिक जनसंख्या (जनगणना, 2011)
हिंदू (87.58%)
ईसाई (6.12%)
इस्लाम (5.86%)
सिख (0.02%)
बौद्ध (0.01%)
जैन (0.12%)
अन्य (0.3%)
21. नदियां
पलार, कावेरी, वैगेई, चेय्यार, पोन्नियार, मेयारी
COMMENTS