सबसे पहले यह जान लेते हैं कि पूर्वांचल क्या है। आपको बता दें कि पूर्वांचल उत्तर-मध्य भारत का एक भौगोलिक क्षेत्र है, जो उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर पर स
जानिए उत्तर प्रदेश के कौन से जिले पूर्वांचल में शामिल हैं
उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य भी है। वर्ष 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। हालांकि वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ हो गया है।
भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिलों वाला राज्य बन गया है। वहीं, आपने पूर्वांचल के बारे में सुना और पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन से जिले पूर्वांचल में शामिल हैं। अगर नहीं, तो इस लेख के जरिए हम इस बारे में जानेंगे।
पूर्वांचल क्या है
सबसे पहले यह जान लेते हैं कि पूर्वांचल क्या है। आपको बता दें कि पूर्वांचल उत्तर-मध्य भारत का एक भौगोलिक क्षेत्र है, जो उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर पर स्थित है। यह पूर्व में बिहार, पश्चिम में उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र, उत्तर में नेपाल और दक्षिण में मध्य प्रदेश के बघेलखंड क्षेत्र से घिरा हुआ है। पश्चिम में बिहार के साथ यह दुनिया का सबसे घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां की खासियत इसकी उपजाऊ मिट्टी है, जो कृषि के लिए अनुकूल है।
उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल
उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तुलना में कम विकसित माना जाता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश कृषि के क्षेत्र में अधिक उन्नत है। वहीं, इस राज्य का पूर्वी इलाका तुलनात्मक रूप से पिछड़ा माना जाता है। इसके लिए शिक्षा और रोजगार समेत अन्य कारणों को माना जाता है।
हालांकि, यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि पूर्वांचल राज्य का ऐसा इलाका है, जहां सबसे ज्यादा बच्चे 12वीं की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। 1857 की क्रांति के स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे भी पूर्वांचल से ही थे। इसके साथ ही पूर्वांचल प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। चूना पत्थर और कोयले की बड़ी खदान पूर्वांचल में स्थित है। साथ ही, देश के शीर्ष तीर्थ स्थलों में से एक यहां स्थित है।
पूर्वांचल में उत्तर प्रदेश के जिले
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के 17 जिले हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर इनकी संख्या 18 भी दी गई है। ऐसे में पूर्वांचल के जिले इस प्रकार हैं। -गोंडा
-वाराणसी
-जौनपुर
-भदोही
-मिर्जापुर
-गाजीपुर
-गोरखपुर
-कुशीनगर
-देवरिया
-आजमगढ़
-मऊ
-महाराजगंज
-बस्ती
-संत कबीर नगर
-सिद्धार्थ नगर
-बलिया
-सोनभद्र
COMMENTS