उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गेहूं उत्पादक जिलों की बात करें तो सरकार द्वारा चिन्हित बागपत, शाहजहांपुर और बुलंदशहर जिलों में कुल गेहूं उत्पादन 45.51 क्वि
जानिए उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक जिला कौन सा है
उत्तर प्रदेश भारत की विविधता को अपने आगोश में समेटे हुए है, साथ ही सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास समेटे हुए है। इसकी मिसाल हमें राज्य के अलग-अलग जिलों में देखने को मिलती है। इसमें कुछ जिले धार्मिक नगरों के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ जिले भारत के गौरवशाली इतिहास से परिचय कराने के लिए जाने जाते हैं।
भारत का यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो पूरे भारत का करीब 7.33 प्रतिशत है। पूरा भारत पूरे विश्व का 2.4 प्रतिशत है। वहीं, यह राज्य भारत में सबसे ज्यादा जिलों वाला राज्य है।
आपने राज्य के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। राज्य भारत में कृषि के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन सा जिला सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक जिला है? अगर नहीं जानते हैं, तो इस लेख के जरिए हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश की कुल लंबाई
उत्तर प्रदेश की कुल लंबाई की बात करें तो यह पूर्व से पश्चिम तक 640 किलोमीटर और उत्तर से दक्षिण तक 250 किलोमीटर में फैला हुआ है। राज्य का सबसे पूर्वी जिला बलिया है, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर है, सबसे पश्चिमी जिला शामली है और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें तो कुल 75 जिले हैं, जो 18 मंडलों के अंतर्गत आते हैं। इसके साथ ही 351 तहसीलें, 200 नगर पालिका परिषद, 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायतें, 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायतें, 28 विकास प्राधिकरण, 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, 80 लोकसभा और 31 राज्यसभा सीटों के साथ-साथ 100 विधान परिषद सीटें और 403 विधानसभा सीटें हैं।
यूपी का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गेहूं उत्पादक जिलों की बात करें तो सरकार द्वारा चिन्हित बागपत, शाहजहांपुर और बुलंदशहर जिलों में कुल गेहूं उत्पादन 45.51 क्विंटल से 44.37 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। कुछ रिपोर्ट में गोरखपुर जिले को सबसे ज्यादा गेहूं उत्पादन वाला जिला भी बताया गया है।
हालांकि पिछले साल एक रिपोर्ट जारी हुई थी जिसमें सरकार ने सबसे ज्यादा उत्पादन और सबसे कम उत्पादन वाले जिलों के बीच के अंतर को पाटने के लिए विकल्प तलाशने की बात कही थी। इस रिपोर्ट में उपरोक्त जिलों का जिक्र किया गया था।
COMMENTS