शंख बजाने से श्वसन क्षमता में सुधार होता है। इससे हमारी थायरॉइड ग्रंथि और स्वरयंत्र की एक्सरसाइज होती है और बोलने से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या को ठी
शंख बजाने के 10 अद्भुत फायदे
भारतीय परिवारों और मंदिरों में सुबह और शाम शंख बजाने की परंपरा है। अगर हम रोजाना शंख बजाते हैं तो इससे हमें कई फायदे मिलते हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। शंख बजाने से शरीर में कभी भी ऑक्सीजन की कमी नहीं होती है और फेफड़े स्वस्थ रहते हैं।
इस कोरोना काल में ये वेंटिलेटर का काम करता है. अगर आप शंख बजाने के फायदे समझ लें तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं, तो आइए आज जानते हैं शंख बजाने के 10 अद्भुत फायदों के बारे में।
शंख बजाने के 10 अद्भुत फायदे
1. मांसपेशियां मजबूत होती हैं- रोजाना शंख बजाने से मलाशय की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। शंख बजाना मूत्रमार्ग, मूत्राशय, पेट के निचले हिस्से, डायाफ्राम, छाती और गर्दन की मांसपेशियों के लिए काफी बेहतर साबित होता है। शंख बजाने से इन अंगों का व्यायाम होता है।
2. श्वसन क्षमता में सुधार - शंख बजाने से श्वसन क्षमता में सुधार होता है। इससे हमारी थायरॉइड ग्रंथि और स्वरयंत्र की एक्सरसाइज होती है और बोलने से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या को ठीक करने में मदद मिलती है।
3. झुर्रियों में कमी- शंख बजाने से झुर्रियों की समस्या भी कम हो जाती है. जब हम शंख बजाते हैं तो हमारे चेहरे की मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जिससे झुर्रियां कम हो जाती हैं।
4. त्वचा संबंधी रोगों में फायदेमंद- शंखपुष्पी में शत प्रतिशत कैल्शियम होता है। रात को शंख में पानी भरकर रखें और सुबह उससे अपनी त्वचा पर मालिश करें। इससे त्वचा संबंधी रोग ठीक हो जाएंगे।
5. तनाव से राहत - शंख बजाने से तनाव से भी राहत मिलती है। जो लोग बहुत ज्यादा तनाव में रहते हैं उन्हें शंख जरूर बजाना चाहिए। क्योंकि शंख बजाते समय मन से सारे विकार दूर हो जाते हैं। शंख बजाने से घर में आने वाली नकारात्मक शक्तियां भी दूर रहती हैं। जिन घरों में शंख की ध्वनि होती है वहां कभी नकारात्मकता नहीं आती।
6. दिल और फेफड़े रहते हैं स्वस्थ - शंख बजाने से दिल के दौरे से भी बचा जा सकता है। जो व्यक्ति नियमित रूप से शंख बजाता है उसे कभी दिल का दौरा नहीं पड़ता। शंख बजाने से सभी रुकावटें दूर हो जाती हैं। इसी तरह बार-बार सांस लेने और छोड़ने से फेफड़े भी स्वस्थ रहते हैं। शंख बजाने से योग की तीन क्रियाएं एक साथ होती हैं- कुंभक, रेचक, प्राणायाम।
7. ऊर्जा और शक्ति का संचार- शंख का आकार पृथ्वी की संरचना के समान है। नासा के अनुसार- शंख बजाने से आकाशीय ऊर्जा निकलती है जो बैक्टीरिया को नष्ट करती है और लोगों में ऊर्जा और शक्ति का संचार करती है।
8. फेफड़ों के रोग दूर करें - शंख बजाने से चेहरे, श्वसन तंत्र, श्रवण तंत्र और फेफड़ों का बेहतरीन व्यायाम होता है। जिन लोगों को सांस संबंधी समस्या है उन्हें शंख बजाने से राहत मिल सकती है। जो लोग प्रतिदिन शंख बजाते हैं उन्हें गले और फेफड़ों के रोग नहीं होते। इससे स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।
9. बैक्टीरिया और अन्य कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए सर्वोत्तम- वैज्ञानिकों का मानना है कि शंख बजाने से जहां तक इसकी ध्वनि जाती है, वहां तक कई रोगों के कीटाणु बेहोश हो जाते हैं या ध्वनि कंपन से नष्ट हो जाते हैं। यदि प्रतिदिन शंख बजाया जाए तो वातावरण कीटाणुओं से मुक्त हो सकता है।
बर्लिन विश्वविद्यालय ने शंख ध्वनि पर शोध किया और पाया कि इसकी तरंगें बैक्टीरिया और अन्य कीटाणुओं को नष्ट करने की एक उत्कृष्ट और सस्ती औषधि है। प्रतिदिन सुबह-शाम शंख बजाने से वातावरण कीटाणुओं से मुक्त हो जाता है। इसीलिए सुबह और शाम शंख बजाने की परंपरा है।
10. हड्डियां बनती हैं मजबूत- शंख में कैल्शियम, गंधक और फास्फोरस भारी मात्रा में पाया जाता है। ये तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी हैं। इसलिए जल में शंख रखें और उसे पीएं।
COMMENTS